PlayBreaking News

तेलंगाना:चिकन न बनाने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हंसिए से की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना के कामारेड्डी में एक मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। रात के खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा हत्या तक जा पहुंचा। पत्नी पर आरोप है कि उसने गुस्से में आकर पति पर धारदार हथियार (हंसिए) से हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
Follow on Google News
चिकन न बनाने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हंसिए से की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

कथित तौर पर चिकन न बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

शनिवार रात करीब 9 बजे का समय था, जब कोडानंदम शिवाजी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी से चिकन न बनाने को लेकर नाराजगी जताई। बात धीरे-धीरे बहस में बदल गई और दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। घर में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देख पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। कुछ समय बाद फिर से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की जान ले ली। 

ये भी पढ़ें: काशी दौरे पर पीएम मोदी: ₹6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

गुस्से में हंसिये से किया जानलेवा हमला 

दूसरी बार शुरू हुए झगड़े ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लक्ष्मी ने घर में रखा हंसिया उठाया और शिवाजी पर हमला कर दिया। उसने सीधे गर्दन पर वार किया, जिससे शिवाजी गंभीर रूप से घायल हो गया। वार इतना घातक था कि वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। सिर में भी चोट लगने से हालत और बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही स्थिति भयावह हो चुकी थी। खून तेजी से बहने लगा और शिवाजी की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में घटित हो गया।

ये भी पढ़ें: Amazon Now: अमेजन की एंट्री से क्विक कॉमर्स में हलचल, जोमैटो-स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को ही घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

6 साल पहले हुई थी शादी 

मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। परिवार के अनुसार, शिवाजी और लक्ष्मी की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। कई बार परिवार के बुजुर्गों को बीच-बचाव करना पड़ा था। हालांकि इस बार मामला इतना गंभीर हो जाएगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। घटना के बाद परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts