अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Tata Sons की पहल, पीड़ितों के लिए बनाएगा 500 करोड़ का ट्रस्ट; प्रभावित संस्थानों का होगा पुनर्निर्माण

Follow on Google News
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Tata Sons की पहल, पीड़ितों के लिए बनाएगा 500 करोड़ का ट्रस्ट; प्रभावित संस्थानों का होगा पुनर्निर्माण

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। इस भयानक हादसे में 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें 242 यात्री और क्रू शामिल थे। देश और दुनिया इस हादसे से स्तब्ध रह गई। इसी दर्द को कम करने के लिए टाटा संस ने एक बड़ी पहल की है।

500 करोड़ का “ट्रस्ट” बनाएंगे टाटा संस

टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाटा संस अब एक 500 करोड़ रुपए का विशेष राहत ट्रस्ट बनाने जा रही है। इसका उद्देश्य मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देना, मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराना और प्रभावित संस्थानों (जैसे BJ मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल) का पुनर्निर्माण करना है।

एन. चंद्रशेखरन ने दी जानकारी

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बोर्ड मीटिंग में कहा, “मैंने अपने करियर में कई संकट देखे हैं, लेकिन यह सबसे हृदयविदारक है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि यह ट्रस्ट Air India और Tata Trusts के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा।

भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग ट्रस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में दो ट्रस्ट बनाए जाने की योजना थी- एक भारतीय नागरिकों के परिजनों के लिए और दूसरा विदेशी नागरिकों के परिजनों के लिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हर पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता समय पर मिले।

अस्पतालों का पुनर्निर्माण भी योजना में शामिल

हादसे में सिर्फ यात्री ही नहीं, बल्कि कई मेडिकल सुविधाएं भी प्रभावित हुई थीं। इसलिए इस ट्रस्ट से बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल जैसे संस्थानों का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा।

हर मृतक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता

इससे पहले टाटा समूह ने घोषणा की थी कि प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाएगा, साथ ही तत्काल सहायता के रूप में 25 लाख रुपए की राशि पहले ही दी जा चुकी है।

CFO पी.बी. बालाजी करेंगे निगरानी

इस ट्रस्ट की अगुवाई टाटा मोटर्स के ग्रुप सीएफओ पी.बी. बालाजी करेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि हर सहायता शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी रूप से जरूरतमंदों तक पहुंचे।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts