Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किन्नर जिहाद पर बढ़ा टकराव : ऋषि अजय दास और काजल की अगुवाई में मार्च करके ज्ञापन सौंपा

सुरैया हाजी ने आरोेंपों को झूठा बताते कार्रवाई की बात करते हुए किन्नर गुरू की गद्दी पांच हिंदू किन्नरों को सौंपी 
Follow on Google News
 ऋषि अजय दास और काजल की अगुवाई में मार्च करके ज्ञापन सौंपा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। किन्नर जिहाद मामले में नया मोड़ आ गया है। जहां ऋषि अजय दास और काजल की अगुवाई में मार्च करके कलेक्टोरेट पहुंच कर किन्नर जिहाद के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। दूसरी ओर, किन्नर जिहाद के आरोपों के घेरे में आए सुरैया नायक हाजी ने किन्नर गुरु की गद्दी से हटते हुए पांच हिंदू सनातनी किन्नरों को गद्दी सौंप दी, जोकि मंगलवारा डेरे की कमान संभालेंगे। 

    दरअसल मंगलवार को किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास के साथ काजल और अन्य किन्नरों ने कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। इसमें भोपाल के मंगलवारा के किन्नर गुरू सुरैया हाजी पर हिंदू किन्नरों का जबरन धर्मांतरण करवाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। इस मौके पर ऋषि अजयदास संस्थापक किन्नर अखाडा, शिवकुमार भार्गव भगवा पार्टी, किन्नर काजल, प्रभा, आरोही, सनम, सिवी, काव्या सिंदी, नकशा, सिमरन, सनम, जूली, मेघा, अर्पिता, भवानी, रोजी, गुंजा, सबाना, मनीषा, शिवांगी, बिजली, कोमल, भैरवी, सारिका, राधा, प्रीति, काव्या, सीमा सहित सैकड़ों किन्नरों ने नारेबाजी करते प्रदर्शन भी किया। 

    मंगलवारा के सुरैया हाजी के संपर्कों और संपत्ति की जांच हो

    किन्नरों ने आरोप लगाया कि हिंदू किन्नरों की कमाई को सुरैया हाजी अपने गुंडों से मारपीट करवाकर छीन लेता है और विरोध करने पर नकली किन्नरों के साथ थाने में हंगामा करके फर्जी एफआईआर दर्ज करवा देता है। सुरैया हाजी धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का सरगना है। किन्नरों ने बताया कि कई बार कलेक्टर से लेकर पुलिस तक को सबूतों के साथ आवेदन दे चुके हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं होती है। किन्नरों ने कहा कि सुरैया हाजी की संपत्ति और बंगलादेशियों से संबंधो की जांच की जाए। कई संदिग्ध विदेशी सुरैया हाजी के यहां किन्नरों के पहनावे में आकर रुकते हैं। वहीं विरोध करने या सवाल करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती है और रुपए पैसे से लेकर गहने तक छीन लिए जाते हैं। 

    हिंदू किन्नरों को दफनाने और हाजी बनाने का कुचक्र

    किन्नरों ने इस मौके पर कहा कि राजधानी से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में मुस्लिम किन्नरों का आतंक है, जिनकी प्रताड़ना और लूटमार के बारे में पुलिस को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। दूसरी ओर सुरैया हाजी और उसके हंगामा करने वाले गुंडों के दबाव में पुलिस निर्दोष किन्नरों पर एफआईआर दर्ज कर लेती है। इसी से ंिहंदू किन्नरों के साथ बर्बर बर्ताव करके धर्मांतरण करवाया जाता है और मौत के बाद हिंदू परंपरा के अनुसार दाह संस्कार करने के बजाय जबरन इस्लामी तरीके से दफन कर दिया जाता है। 

    बद्दुआ का डर दिखाकर जबरन होती है नेग वसूली

    किन्नर जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही इस पर भी जोर दिया गया कि सिर्फ सनातनी किन्नरों को ही हिंदुओं के घरों से नेग मिले। साथ ही यह भी कहा कि हिंदुओं को भी जागरुक किया जाएगा कि दुआ और बद्दुआ से नहीं डरें और सिर्फ हिदंू किन्नरो को ही नेग और दान दें। किन्नरों ने कहा कि ंिहंदुओं के घरों से हजारों रुपए धमका कर और बद्दुआ का डर दिखाकर जबरन वसूली करने वाले मुस्लिम किन्नर बाद में सनातन धर्म के ही खिलाफ काम करते हैं। 

    संबंधित विभागों को जांच के लिए प्रेषित होगा ज्ञापन

    किन्नर समुदाय ने अपना ज्ञापन सौंपा है, जिसमें धर्मांतरण, वसूली, मनी लांड्र्रिंग सहित कई आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में इसको कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को परीक्षण और कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा।  
    -प्रकाश नायक, एडीएम, भोपाल जिला

    सुरैया नायक हाजी ने पांच किन्नरो को सौंपी गुरू गद्दी

    मंगलवारा डेरा प्रमुख सुरैया नायक हाजी ने अपने ऊपर लगे किन्नर जिहाद के आरोपों को झूठ बताते हुए दावा किया कि किन्नरों में जाति या धर्म नहीं होता, बल्कि सभी मिलकर मांगते और साथ रहते हैं। इसके साथ ही सुरैया नायक ने अपनी गुरु गद्दी को त्यागने की घोषणा करते हुए पांच हिंदू किन्नरों को गद्दी सौंप दी। सुरैया नायक ने भोपाल की जिम्मेदारी किन्नर नेहा शर्मा, नानू विश्वास, बिपाशा, पल्लवी पाठक और सोना पंजाबी को सौंपी है, जबकि इन सभी का प्रमुख देवी रानी को नियुक्त किया गया है। 

    Uploaded media

    सुरैया नायक ने झूठे आरोपों पर दी कार्रवाई की चेतावनी

    सुरैया नायक ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए किन्नर जिहाद के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए चेताया है कि झूठे आरोपों पर कार्रवाई करेंगी। यह भी कहा कि वह लंबे समय से भोपाल में किन्नर समुदाय की प्रमुख हैं, लेकिन यह पहला अवसर है जब धर्मांतरण और किन्नर जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।  आरोपों से समाज की छवि को नुकसान पहुंचा है, इसलिए पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए गुरु गद्दी छोड़ रही हैं, ताकि भोपाल के किन्नर समाज में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू हो सके। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts