टाटा की नई इलेक्ट्रिक सफारी जल्द आएगी, 7 सीटर में मिलेगा जबरदस्त स्पेस

टाटा सफारी ईवी भारतीय बाजार में 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट को नई दिशा दे सकती है। दमदार रेंज, बड़े साइज और एडवांस फीचर्स के साथ यह कार ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है। फेस्टिव सीजन में इसकी लॉन्चिंग पर सभी की नजरें टिकी हैं।
फेस्टिव सीजन में लॉन्च की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV को फेस्टिव सीजन के आसपास बाजार में उतार सकती है। माना जा रहा है कि इसकी एंट्री दिवाली के आस पास हो सकती है, जब ऑटो सेक्टर में डिमांड अपने पीक पर रहती है। यह कार टाटा हैरियर के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा सकती है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स में काफी समानता देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसका साइज और स्पेस इसे अलग पहचान देगा।
ये भी पढ़ें: कूचबिहार में गरजे PM मोदी: कहा- ‘TMC के पापों का घड़ा भर चुका, अब बदलाव तय’
7-सीटर सेटअप और दमदार मुकाबला
जहां हैरियर EV 5-सीटर विकल्प में आती है, वहीं टाटा सफारी ईवी को 7-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा XEV 9S और विनफास्ट MPV 7 जैसे मॉडलों से हो सकता है। ऐसे में कंपनी इसे प्रीमियम फीचर्स और स्पेस के साथ पेश करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़ें: Satpura Tiger Reserve : जंगल में बाघों का खूनी संघर्ष! 4 महीने के शावक की मौत
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस का दम
नई इलेक्ट्रिक सफारी में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें रियर व्हील ड्राइव के साथ सिंगल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव के लिए डुअल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। रेंज की बात करें तो बड़ी बैटरी के साथ यह कार 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा इसमें 100kW डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है, जिससे चार्जिंग समय काफी कम हो जाएगा।












