मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘तन्वी द ग्रेट’, सीएम मोहन यादव ने की सराहना, अनुपम खेर बोले- यह रियल लाइफ से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी

Follow on Google News
मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘तन्वी द ग्रेट’, सीएम मोहन यादव ने की सराहना, अनुपम खेर बोले- यह रियल लाइफ से जुड़ी प्रेरणादायक कहानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। मध्यप्रदेश सरकार ने बॉलीवुड फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के डीबी मॉल स्थित सिनेपॉलिस में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी, जिसमें अभिनेता अनुपम खेर और लीड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त भी मौजूद रहीं। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों पर टैक्स वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से की मुलाकात फिर देखी फिल्म

    फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिनेपॉलिस में मौजूद कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके कार्य से जुड़ी जानकारी ली। कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने थिएटर का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म देखी और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की ।

    अनुपम खेर ने बताया फिल्म रियल लाइफ से प्रेरित

    अनुपम खेर ने कहा कि यह फिल्म किसी बॉलीवुड फॉर्मूले पर नहीं, बल्कि असल जिंदगी की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। इसमें एक ऑटिस्टिक बच्ची के हौसले, संघर्ष और आत्मविश्वास को दिखाया गया है। यह युवाओं को सिखाती है कि मजबूत इरादों से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

    शुभांगी दत्त ने बताया किरदार चुनौतीपूर्ण था

    फिल्म में तन्वी नाम की ऑटिस्टिक बच्ची की भूमिका निभा रहीं शुभांगी दत्त ने बताया कि यह उनका डेब्यू प्रोजेक्ट है। इस किरदार को गहराई से समझने के लिए उन्होंने छह महीने तक रिसर्च की और एक्टिंग की खास ट्रेनिंग ली।

    कैसे होते हैं ऑटिस्टिक बच्चे

    ऑटिस्टिक बच्चे ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें Autistic Spectrum Disorder होता है। यह एक मानसिक स्थिति है, जिसमें बच्चे सामाजिक व्यवहार, बोलचाल और भावनाओं को समझने और व्यक्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं। उनकी सोचने और समझने की शैली अलग होती है, लेकिन वे विशेष प्रतिभाओं से भी युक्त हो सकते हैं।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts