Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तम‍िलनाडु में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, अन्नामलाई ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

तमिलनाडु में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर हो गया है। राजनीति में के. अन्नामलाई का आक्रामक अंदाज अब बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। बीजेपी ने AIADMK के साथ गठबंधन के लिए कई समझौते किए, जिसमें सबसे बड़ा नाम अन्नामलाई का ही माना जा रहा है।
तम‍िलनाडु में चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, अन्नामलाई ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तमिलनाडु में बीजेपी ने गठबंधन बचाने के लिए बड़े समझौते किए हैं, जिसमें अन्नामलाई को पीछे रखना सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि चुनाव में इसका फायदा मिलता है या नुकसान।

    अन्नामलाई का आक्रामक रवैया पड़ा भारी 

    अन्नामलाई लगातार के पलानीस्वामी और AIADMK पर हमलावर रहे। खासतौर पर निजी टिप्पणियों ने रिश्तों में खटास बढ़ा दी। दोनों नेताओं का एक ही समुदाय से होना भी टकराव की वजह बना। यही कारण रहा कि अप्रैल 2025 में अन्नामलाई को राज्य अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और उनकी जगह नए चेहरे को मौका दिया गया।

    ये भी पढ़ें: आगर मालवा में बस हादसा : बुजुर्ग की मौत, कई यात्री घायल

    सीट बंटवारे में बीजेपी बैकफुट पर

    गठबंधन के लिए बीजेपी को कई समझौते करने पड़े। कोयंबटूर जैसी अहम सीट, जहां से अन्नामलाई चुनाव लड़ना चाहते थे, वह भी पार्टी को नहीं मिल पाई। बीजेपी ने सिंगनल्लूर, सुलूर और कवुंडमपलायम जैसी सीटों की मांग की थी, लेकिन AIADMK ने ज्यादातर मांगें ठुकरा दीं। आखिरकार बीजेपी को कुल 27 सीटें मिलीं, लेकिन कोयंबटूर क्षेत्र में उसे सिर्फ एक सीट ही मिल सकी।

    ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव : ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने चार्जशीट दाखिल की, शाह बोले- ममता विक्टीम कार्ड की राजनीति में माहिर

    पहले भी चुनाव हार चुके हैं अन्नामलाई 

    बता दें कि अन्नामलाई पहले भी चुनाव हार चुके हैं, लेकिन उनका प्रभाव कम नहीं हुआ। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने कोयंबटूर से करीब 4 लाख 50 हजार वोट हासिल किए थे। हालांकि हाल की अहम बैठकों में उनकी गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के कुछ नेताओं को उम्मीद है कि अन्नामलाई चुनाव लड़ेंगे, लेकिन फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts