‘साहब, मेरा फोन ढूंढवा दीजिए, किस्तों पर खरीदा था…’ 45 हजार का मोबाइल पानी में गिरा, रो पड़ा डिलीवरी बॉय
मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बाद शिव चौक पर जलभराव ने एक डिलीवरी बॉय की परेशानी बढ़ा दी। उसका करीब 45 हजार रुपये का मोबाइल पानी में गिर गया। युवक घंटों पानी में फोन खोजता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मोबाइल उसके काम का जरूरी हिस्सा था, इसलिए वह कैमरे के सामने भावुक होकर मदद मांगता नजर आया।
Aditi Rawat
19 Aug 2026


























