रायसेन : सिलवानी में करंट लगने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत, 4 घायल; छत ढलाई के बाद लिफ्ट मशीन हटाते समय हुआ हादसा
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिलवानी ब्लॉक के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया कला में दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब एक पक्के मकान पर छत ढलाई के बाद मजदूर लिफ्ट मशीन हटाने का प्रयास कर रहे थे।
Mithilesh Yadav
25 Jun 2025

