यूपी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, आजम खान से मिलने डासना जेल पहुंचे शिवपाल यादव
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को सपा नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचे और वहां बंद आजम खान से मुलाकात की। करीब दो घंटे तक जेल में रहने के बाद शिवपाल यादव बाहर आए।
Rohit Sharma
12 Nov 2026
























