CG NEWS:सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत का खेल, 50 हजार का साइन चेक लेते कलेक्ट्रेट का बाबू ACB के जाल में
रायगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि जारी कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। खास बात यह रही कि आरोपी ने नकद रकम की जगह पहले 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक मांगा, ताकि उसे रिश्वत मिलने की गारंटी मिल सके। शिकायतकर्ता विजय सिदार ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज क
Prem
28 Jul 2026


























