पुणे के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती
Pune के कोंढवा इलाके में एक बंद पड़े जल शोधन संयंत्र के टैंक से क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान 22 स्थानीय निवासी और 2 दमकलकर्मी गैस की चपेट में आ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Garima Vishwakarma
30 Apr 2026


























