‘Tumbbad 2’ में फिर लौटेंगे जेस्पर किड, सीक्वल के म्यूजिक की संभालेंगे कमान; 3 दिसंबर 2027 को होगी रिलीज
सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में इंटरनेशनल कंपोजर जेस्पर किड की वापसी होगी। उन्होंने पहली फिल्म का म्यूजिक भी तैयार किया था। ‘असैसिन्स क्रीड’ और ‘हिटमैन’ जैसी फ्रेंचाइजी के लिए संगीत दे चुके जेस्पर सीक्वल में भी म्यूजिक की कमान संभालेंगे। फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।
Shivani Gupta
17 Nov 2026































