रक्षा मंत्रालय की बड़ी डील :114 नए राफेल जेट खरीदेगा भारत, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
भारत ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने का बड़ा प्रस्ताव मंजूर किया है। रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने गुरुवार को इस प्रस्ताव को अप्रूव कर दिया। इस डील की अनुमानित कीमत 3.25 लाख करोड़ रुपए है। यह सौदा फ्रांस की कंपनी डासॉल्ट एविएशन के साथ होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया।
Naresh Bhagoria
12 Feb 2026


























