रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को हराया, 2 रन से जीता मैच
भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह मैच इतना रोमांचक हो जाएगा। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबला सिर्फ पांच-पांच ओवर का हुआ, जिसमें आखिरी गेंद तक नतीजा साफ नहीं था। आखिर में टीम इंडिया ने जापान को दो रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Rohit Sharma
22 Sep 2026


























