एक तरफ इमरान मसूद, दूसरी ओर इकरा हसन... पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दोनों?
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीट बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच पश्चिमी यूपी के दो प्रमुख मुस्लिम चेहरों, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच बयानबाजी सामने आई है। दोनों नेताओं के बयानों से गठबंधन में सीटों और राजनीतिक रणनीति को लेकर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है।
Rohit Sharma
22 Sep 2026


























