मध्यप्रदेश की गोशालाओं को मिलेंगे 60 करोड़, CM मोहन यादव 5.51 लाख गोवंश के लिए जारी करेंगे राशि
गोवर्धन पूजा के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार गोशालाओं को बड़ी आर्थिक मदद देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। इससे प्रदेश की 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं में रह रहे 5.51 लाख बेसहारा गोवंश के खाने और देखभाल में मदद मिलेगी।
Aditi Rawat
9 Nov 2026

























