बंदर ने रोकी फ्लाइट की उड़ान! टेक-ऑफ के बीच रुकी फ्लाइट, 132 यात्रियों की बची जान
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान रनवे पर अचानक बंदर आ जाने से बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो की रायपुर जा रही फ्लाइट को पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया, जिससे 132 यात्रियों की जान बच गई। DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
Aditi Rawat
30 Apr 2026

























