पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 1,152 जगह लगी आग; संगरूर सबसे आगे
पंजाब में दिवाली के दिन खेतों में पराली जलाने की घटनाएं अचानक बढ़ गईं। 8 नवंबर को एक ही दिन में आग लगने के 1,152 मामले सामने आए। यह पिछले तीन सालों में इस तारीख का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संगरूर में सबसे ज्यादा 194 घटनाएं दर्ज हुईं। इस सीजन में अब तक कुल 4,459 मामले सामने आ चुके हैं।
Aditi Rawat
9 Nov 2026

























