MP Police:QR कोड से बदलेगा शिकायत दर्ज करने का तरीका, एमपी पुलिस का बड़ा डिजिटल कदम
भोपाल में पुलिसिंग को ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब हर थाने के बाहर दो अलग-अलग QR कोड लगाए जाएंगे - एक ट्रैफिक संबंधी समस्याओं के लिए और दूसरा थाने में कामकाज या पुलिस व्यवहार से जुड़ी शिकायतों के लिए। इनको स्कैन करते ही आपकी शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर तक पहुंच जाएगी, जिससे किसी भी तरह की अनदेखी या देर होने की संभावना कम हो जाएगी।
Aditi Rawat
2 Dec 2025


























