हिमाचल के हलोग धामी मेले में 25 मिनट तक बरसे पत्थर, एक व्यक्ति घायल; खून से मां भद्रकाली को लगाया गया तिलक
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में दिवाली के दूसरे दिन हलोग धामी मेले में अनोखी परंपरा निभाई गई। यहां जमोगी और कटेड़ू टोलियों के बीच करीब 25 मिनट तक पत्थरों का खेल चला। इस दौरान जमोगी टोली के महेश वर्मा घायल हो गए। उनके खून से मां भद्रकाली को तिलक लगाने के बाद खेल संपन्न हुआ।
Garima Vishwakarma
10 Nov 2026

























