पांढुर्णा में ट्रैफिक और अपराध पर सख्ती के संकेत, पत्रकारों से SP विदिता डागर ने की चर्चा
पांढुर्णा जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवागत SP विदिता डागर से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक की समस्या के साथ अवैध कारोबार, जुआ और सट्टे जैसे मुद्दे उठाए गए। SP ने स्थिति समझने के बाद व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया।
Shyam Sahu
13 Oct 2026


























