CG NEWS: नवा रायपुर में वाटर स्पोर्ट्स का महाकुंभ: सेंध लेक में राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग चैम्पियनशिप का शानदार आगाज।
24 राज्यों के 800 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के 45 खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम; दूसरे दिन होंगे 125 रोमांचक इवेंट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर किया। उद्घाटन समारोह में खेल जगत से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
PREM
14 Jun 2026


























