आगरा में भीषण सड़क हादसा :तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो को रौंदा, उड़े परखच्चे, 5 की मौत
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में जलेसर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे दो ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 से ज्यादा घायल हुए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो 50 फीट दूर जाकर पलट गए। ट्रक चालक पर नशे में होने का आरोप है।
Shivani Gupta
31 Jan 2026


























