Raipur:15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोकधुन, गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य से दिखेगी जनजातीय संस्कृति की ताकत
बस्तर की मंगल धुन से होगी शुरुआत, बालोद-नारायणपुर के कलाकार राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे पारंपरिक कला; ढोकरा, लौह शिल्प और पनिका बुनाई भी बनेगी आकर्षण,छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति में गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य प्रमुख आकर्षण होंगे।हरेली पर्व से जुड़ा गेंड़ी नृत्य बांस से बनी ऊंची गेंड़ियों पर कलाकारों के संतुलन और फुर्ती को प्रदर्शित करता है। यह छत्तीसगढ़ की ग्रामीण लोक परंपरा और उत्सवधर्मिता की पहचान है।
PREM
12 Aug 2026


























