पैलेट गन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश :दिल्ली सरकार कराएं घायल छात्र का इलाज, केंद्र से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा
20 जुलाई को CJP ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पैलेट गन चलाने का भी दावा किया गया। देर शाम पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।
Aakash Waghmare
30 Jul 2026


























