Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्या दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने छोड़ा शो? निर्माता असित मोदी ने दिया साफ जवाब

Follow on Google News
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्या दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने छोड़ा शो? निर्माता असित मोदी ने दिया साफ जवाब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) ने शो छोड़ दिया है?

    ये सवाल तब उठे जब शो के भूतनी वाले ट्रैक में ये दोनों किरदार नजर नहीं आए। उस दौरान गोकुलधाम सोसाइटी के सभी सदस्य एक हॉन्टेड बंगले में छुट्टियां मना रहे थे, लेकिन जेठालाल और बबीता जी की मौजूदगी नहीं दिखी।

    असित मोदी ने दी सफाई- अफवाहों पर ध्यान न दें

    शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इन खबरों पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी शो को लेकर कोई खबर आती है, लोग उस पर बहुत ध्यान देते हैं। कई बार गलत बातें भी फैल जाती हैं। सच कहूं तो मैं ऐसी बातों की परवाह नहीं करता। अगर हर अफवाह का जवाब दूं तो ये सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा।

    Uploaded media

    दिलीप जोशी के एपिसोड्स में न दिखने की वजह

    असित मोदी ने बताया कि दिलीप जोशी कुछ निजी जिम्मेदारियों की वजह से कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आए। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। हर समय कहानी एक ही किरदार पर नहीं टिकी रह सकती। लोग अंदाजे लगाते हैं, लेकिन मैं सिर्फ कहानी पर ध्यान देता हूं।

    Uploaded media

    सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी पर भी बोले असित मोदी

    पहले भी असित मोदी ने कहा था कि सोशल मीडिया पर आजकल बहुत नेगेटिव बातें फैलती हैं। उन्होंने मनी कंट्रोल से कहा था- तारक मेहता एक फैमिली शो है जो लोगों को हंसाता है। इसलिए अफवाहों से बचना चाहिए। सभी कलाकार हमारी टीम का हिस्सा हैं, बस कभी-कभी निजी कारणों से एपिसोड्स में नहीं आ पाते।

    पिछले कुछ सालों में कई कलाकार हुए अलग

    बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में शैलेश लोढ़ा (पुराने तारक मेहता), नेहा मेहता (पुरानी अंजलि), और भव्य गांधी (पुराने टप्पू) जैसे कलाकार शो से अलग हो चुके हैं। इसी वजह से जब भी कोई किरदार थोड़े समय के लिए नहीं दिखता, तो फैंस चिंतित हो जाते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts