PlayBreaking News

महाशिवरात्रि आज :दोपहर 12 बजे होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, 10 लाख लड्डुओं का लगेगा भोग, 200 क्विंटल प्रसाद का इंतजाम

महाशिवरात्रि पर रविवार को मप्र के ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल उज्जैन और ओंकारेश्वर में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मारती दोपहर 12 बजे होगी। बाबा को 10 लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर 200 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसाद बनवाने की व्यवस्था की गई है।
Follow on Google News
दोपहर 12 बजे होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, 10 लाख लड्डुओं का लगेगा भोग, 200 क्विंटल प्रसाद का इंतजाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। महाशिवरात्रि पर रविवार को मप्र के दोनों ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस महापर्व के दौरान उज्जैन में 10 लाख दर्शनार्थियों के आने का अनुमान है। मंदिर रात भर खुला रहेगा, सोमवार 16 फरवरी को भस्मारती दोपहर 12 बजे होगी। मंदिर प्रशासन ने 200 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसाद का इंतजाम किया है। मंदिर के पट भी लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे।

    जिनके रजिस्ट्रेशन वे ही बैठ पाएंगे भस्मारती में

    महाकाल मंदिर में शिव-पार्वती विवाह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। तड़के होने वाली भस्मारती का समय साल में केवल इसी दिन बदलता है। महाशिवरात्रि के अगले दिन दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी। जिन लोगों ने आरती का पंजीयन कराया है उन्हें बैठने की अनुमति होगी बाकी श्रद्धालुओं को ‍चलित दर्शन कराए जाएंगे।

    एक घंटे में होंगे दर्शन

    महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी का कहना है कि इस बार हमारा अनुमान 10 लाख भक्तों के आने का है। इसलिए सामान्य दर्शन 45 से 60 मिनट में कराने का प्रयास रहेगा। 250 रुपए के टिकट से शीघ्र दर्शन करने वालों को 25 मिनट दर्शन में लगेंगे। महाकाल मंदिर में इस दिन महानिशाकाल की रात भर पूजा होगी और बाबा महाकाल को सवा मन फल-फूलों से बने मुकुट (सेहरा) से सजाया जाएगा।

    चार गुना प्रसाद की व्यवस्था

    प्रसाद काउंटर पर लाखों श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद कम न पड़े इसके लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। करीब 8-10 लाख लड्डुओं का इंतजाम किया जा रहा है। सामान्य दिनों में यहां रोज करीब 50 क्विंटल लड्डू प्रसाद की खपत होती है। महाशिवरात्रि पर 200 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसाद बनवाने की व्यवस्था की गई है।

    महाशिवरात्रि पर कई नवाचार

    मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक कहते हैं हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुअों को शीघ्र दर्शन के साथ उनकी सुरक्षा और सुविधा को लेकर है। इसके लिए कई नवाचार किए गए हैं। 1000 सुरक्षाकर्मियों को ट्रेंनिंग देकर तैनात किया गया है। सोशल मीडिया का उपयोग भी किया जा रहा है। शार्ट फिल्म के माध्‍यम से मंदिर और दर्शन को लेकर जानकारियां प्रसारित की जाएंगी। पार्किंग क्षेत्र में जूता-चप्पल रखने कैरी बैग भी दिए जाएंगे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts