Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Surya Grahan 2025 : 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब और कहां दिखेगा और क्या होगा प्रभाव?

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि 2 अगस्त 2025 को दुनिया में सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा और 6 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा। लेकिन यह दावा गलत है। NASA के अनुसार, यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण असल में 2 अगस्त 2027 को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो कई वर्षों बाद देखने को मिलेगा। इसके बाद ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2114 में ही होगा।
Surya Grahan 2025 : 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब और कहां दिखेगा और क्या होगा प्रभाव?
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि 2 अगस्त 2025 को दुनिया में सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा और 6 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा। लेकिन यह दावा गलत है। NASA के अनुसार, यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण असल में 2 अगस्त 2027 को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो कई वर्षों बाद देखने को मिलेगा। इसके बाद ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2114 में ही होगा।

    2025 में सितंबर में लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण

    अब बात करते हैं 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की। इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

    भारत में नहीं दिखेगा यह ग्रहण

    इस सूर्य ग्रहण की समय-सीमा इस प्रकार है-

    ·        ग्रहण की शुरुआत : रात 10:59 बजे

    ·        मध्य काल : रात 1:11 बजे

    ·        समाप्ति : तड़के 3:23 बजे

    ·        कुल अवधि : लगभग 4 घंटे 24 मिनट

    हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही नजर आएगा।

    भारत में नहीं मान्य होगा सूतक काल

    हिंदू धर्म में जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, वहीं उसका सूतक काल माना जाता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी। इस दिन पितृ पक्ष का समापन भी हो रहा है, इसलिए धार्मिक क्रियाएं सामान्य रूप से की जा सकेंगी।

    क्या होता है सूर्य ग्रहण?

    जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और सूर्य के प्रकाश को आंशिक या पूर्ण रूप से ढंक देता है, तो उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना होती है जिसे लेकर धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण महत्वपूर्ण होते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts