PlayBreaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, आज हो सकती है सुनवाई

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अब सर्वोच्च अदालत में चुनौती, परिवार बोला- हत्यारोपियों को मिले कड़ी सजा
Follow on Google News
सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, आज हो सकती है सुनवाई
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया कानूनी मोड़ आ गया है। मेघालय सरकार मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जमानत निरस्त करने संबंधी याचिका सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई है और मामले में शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड : हाईकोर्ट ने कहा-सोनम को यह तक नहीं बताया गया कि उसे किस जुर्म के लिए पकड़ा है!

गौरतलब है कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या कथित रूप से उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर कराई थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद शिलॉन्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सोनम सहित कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि अन्य आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

संबंधित खबर: 'जो पति की नहीं हुई, वो...', सोनम के दावों पर भड़की राजा की मां, परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

सोनम को जमानत मिलने के बाद से ही राजा रघुवंशी के परिजनों में नाराजगी बनी हुई है। परिवार लगातार यह मांग कर रहा है कि हत्या के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। इससे पहले जांच एजेंसी ने सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद अब मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

संबंधित खबर: राजा रघुवंशी हत्याकांड : भाई विपिन ने उठाई सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में सोनम पर फैसला नहीं होने पर नाराजगी

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि मेघालय सरकार भी नहीं चाहती कि हत्या जैसे गंभीर मामले की आरोपी लंबे समय तक जमानत पर बाहर रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित निर्णय देगा। विपिन के अनुसार, जमानत निरस्तीकरण याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts