Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आठ मौतों के पीछे अंधविश्वास या कोई गहरी साजिश:शराब पार्टी के बाद क्या हुआ?

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पिछले तीन महीनों के दौरान हुई संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शुरुआत में इन घटनाओं को सामान्य मौत माना गया, लेकिन एक जैसे घटनाक्रम ने ग्रामीणों की शंका बढ़ा दी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए।
Follow on Google News
शराब पार्टी के बाद क्या हुआ?

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक किसी न किसी रूप में आरोपी के संपर्क में थे। आरोप है कि आरोपी शराब में सुहागा मिलाकर लोगों को पिलाता था और बाद में उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, विवाद और व्यक्तिगत कारणों को हत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

ग्रामीणों के शक से खुला पूरा मामला

बीते तीन महीनों में आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद ग्रामीणों को घटनाओं में समानता नजर आने लगी। सभी मामलों में शराब पीने के बाद मौत होने का पैटर्न सामने आया। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मृतकों की कब्र खुदवाकर जांच कराई, जिससे पूरे घटनाक्रम की परतें खुलनी शुरू हुईं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन की चिमनी से उठीं लपटें

जांच में आरोपी पर गया शक

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि सभी मृतक किसी न किसी तरह आरोपी रामसहाय जायसवाल के संपर्क में थे। ग्रामीणों ने भी शुरुआत से ही उसी पर संदेह जताया था। आगे की जांच में यह जानकारी मिली कि पहली संदिग्ध मौत से पहले आरोपी ने अपनी दुकान में चूहे होने का बहाना बनाकर गांव के लोगों से सुहागा मांगा था। पुलिस का आरोप है कि इसी जहरीले पदार्थ को वह शराब में मिलाकर लोगों को पिलाता था।

Breaking News

पहले कुत्ते पर की जहर की टेस्टिंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ की टेस्टिंग पहले अपने कुत्ते पर की। कुत्ते की मौत होने के बाद उसे विश्वास हो गया कि यह पदार्थ जानलेवा है। इसके बाद उसने इसी तरीके का इस्तेमाल लोगों पर किया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी मृतकों के अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था, जिससे किसी को उस पर संदेह न हो।

सभी मौतों का पैटर्न एक जैसा था 

जांच के अनुसार, इन हत्याओं के पीछे गाली-गलौज, आपसी विवाद, पत्नी पर गलत नजर रखने का शक और पुरानी रंजिश जैसे कारण सामने आए हैं। पुलिस इन्हीं पहलुओं को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक मिले साक्ष्य व्यक्तिगत दुश्मनी की ओर इशारा करते हैं और इसी दिशा में जांच आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर फिर क्यों बढ़ा तनाव ? जानिए आर्टिकल-5 पर अमेरिका और ईरान के बीच असली विवाद

जादू-टोने से पुलिस ने किया इनकार

घटनाओं के बाद क्षेत्र में गड़े खजाने और जादू-टोने से जुड़ी चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि पुलिस ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में ऐसे किसी पहलू की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts