PlayBreaking News

श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो ट्रॉलर भी किए जब्त

Follow on Google News
श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो ट्रॉलर भी किए जब्त
श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार रात एक विशेष ऑपरेशन चलाकर 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। ये मछुआरे कथित तौर पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। नौसेना ने मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मछली पकड़ने वाले दो ट्रॉलरों को भी जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना के बयान के अनुसार, यह ऑपरेशन उत्तर मध्य नौसेना कमान द्वारा चलाया गया। नौसेना ने फास्ट अटैक क्राफ्ट और अन्य गश्ती जहाजों को तैनात कर इन भारतीय नौकाओं को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पिछले साल 529 भारतीय मछुआरे हुए गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने 2024 में अब तक 529 भारतीय मछुआरों को अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी साल तीन भारतीय ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं। पाक स्ट्रेट और उससे सटे जलक्षेत्र दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का प्रमुख इलाका है। हालांकि, अक्सर भारतीय मछुआरे अनजाने में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।

कानूनी कार्यवाही के लिए सौंपा जाएगा मामला

गिरफ्तार किए गए मछुआरों और जब्त की गई नौकाओं को श्रीलंका के ईरानतिवु द्वीप पर लाया गया। इसके बाद इन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सहायक मत्स्य निदेशालय, किलिनोच्ची को सौंप दिया जाएगा। नौसेना के बयान में यह भी कहा गया है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं पर सख्ती बरती जा रही है। मछुआरों के मुद्दे ने भारत और श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों में लंबे समय से तनाव पैदा किया है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की है या उनकी नौकाओं को जब्त किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों को इस मुद्दे पर ठोस समाधान निकालने की जरूरत है ताकि मछुआरों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ये भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद जंयती पर पीएम मोदी ने किया युवाओं को संबोधित, कहा- युवा बनाएंगे भारत को विकसित
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts