साउथ एक्टर नागार्जुन ने गोद लिया 1080 एकड़ जंगल, अर्बन पार्क का होगा निर्माण, खाली जमीन पर लगेंगे 1 लाख पौधे

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने आज तेलांगना सीएम के जन्मदिन के अवसर पर जंगल गोद लिया है। अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन ने शहर के बाहरी इलाके चेंगिचेरला में 1,080 एकड़ के वन की जमीन को गोद लिया है। उन्होंने अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी, पुत्र नागा चैतन्य और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शिलान्यास समारोह में भाग लिया और पौधे लगाए।
ये भी पढ़ें: Ajay Devgn ने शुरू की Drishyam 2 की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई पहली फोटो
बता दें कि आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का जन्मदिन भी है। नागार्जुन ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मुख्यमंत्री केसीआर गुरु को जन्म दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! अक्किनेनी परिवार द्वारा चेंगिचेरला वन क्षेत्र में ANR अर्बन पार्क के लिए गोद लेने और नींव रखने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि उन्होंने तेलंगाना हरित निधि (ग्रीन फंड) की ओर 2 करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा है।


सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें









