सोहागपुर में चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने मंगल मिशन से स्वच्छ भारत तक उकेरे संदेश
सोहागपुर। स्थानीय मित्र कन्या शाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जन्मदिवस के अवसर पर हुई थी चित्रकला प्रतियोगिता
शाला प्राचार्य डॉ. संजीव शुक्ला के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शासन के निर्देश पर 19 सितंबर को विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
रिबन काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, पार्षद रविशंकर उईके, अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, शाला परिवार के सदस्य और विद्यार्थियों के पालक मौजूद रहे।
मंगल मिशन और चीता परियोजना सहित कई विषयों पर चित्र
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मंगल मिशन, चीता परियोजना, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया और आयुष्मान भारत सहित विभिन्न विषयों पर बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए।
अतिथियों और पालकों ने की विद्यार्थियों की सराहना
नगर परिषद अध्यक्ष सहित कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और विद्यार्थियों के पालकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी अतिथियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी पढ़ाई के साथ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।






















