Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 27 और निफ्टी में 11 अंक की तेजी; बैंकिंग, मीडिया सेक्टर में खरीदारी

आज बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच आखिर में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 27 अंकों की तेजी के साथ 78,520 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 11 अंक चढ़कर 24,365 के स्तर पर पहुंच गया।
Follow on Google News
हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 27 और निफ्टी में 11 अंक की तेजी; बैंकिंग, मीडिया सेक्टर में खरीदारी

सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार में हल्की तेजी के साथ हुई। आज बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव के बीच आखिर में मामूली बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 27 अंकों की तेजी के साथ 78,520 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 11 अंक चढ़कर 24,365 के स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग, मीडिया सेक्टर में रही हल्की खरीदारी

आज के कारोबार में बैंकिंग, मीडिया और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टर्स ने बाजार को सपोर्ट दिया और गिरावट को सीमित रखा। हालांकि व्यापक बाजार में दबाव भी नजर आया।

सेक्टर बढ़त (%)
Media 0.90
PSU Bank 0.87
Auto 0.33
Oil & Gas 0.21
Financial Services 0.07

ये भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को डबल झटका! 84 दिन का प्लान हुआ महंगा, ₹799 वाला ऑप्शन भी खत्म

आज के टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1776680945637

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना ₹347 महंगा होकर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी में ₹1214 की तेजी

/img/116/1776680984603

मार्केट ब्रेड्थ रही कमजोर

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 12 शेयरों में तेजी रही जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इससे साफ है कि बाजार की तेजी सीमित रही और चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी दिखी।

एशियाई बाजारों में रही तेजी

एशिया के प्रमुख बाजारों में आज अच्छी तेजी रही जो ग्लोबल पॉजिटिव संकेत दे रही है। कोस्पी करीब 0.44% चढ़कर 6219 पर बंद हुआ जिससे दक्षिण कोरिया के बाजार में हल्की लेकिन स्थिर खरीदारी रही। निक्केई 225 में 0.60% की बढ़त के साथ 58,825 का स्तर देखने को मिला। वहीं हैंगसेंग  इंडेक्स 0.77% उछलकर 26,361 पर पहुंचा जो एशिया में सबसे मजबूत तेजी में से एक रहा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts