PlayBreaking News

UP के सीतापुर में परिवार के 5 सदस्यों की हत्या : मां को मारी गोली... पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, 3 बच्चों को छत से फेंका; फिर की खुदकुशी

Follow on Google News
UP के सीतापुर में परिवार के 5 सदस्यों की हत्या : मां को मारी गोली... पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, 3 बच्चों को छत से फेंका; फिर की खुदकुशी
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक युवक ने अपने परिवार को खत्म कर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। युवक ने मां को गोली मारी, फिर पत्नी को गोली मारने के बाद सिर पर हथौड़ा भी मारा। 3 बच्चों को छत से फेंक दिया, फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला थाना रामपुर के पालापुर गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान

घटना के वक्त अनुराग का भाई अजीत भी घर में मौजूद था। उसने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। अजीत ने बताया कि, सुबह घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कमरे से बाहर आकर देखा तो अनुराग उसकी तरफ दौड़ा, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस अजीत से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों से बातचीत में अब तक 2 वजह सामने आई है। पहला- पत्नी और मां शराब छुड़ाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना चाहती थीं। दूसरा- नशे की वजह से वो खेती पर ध्यान नहीं देता था और इस बात को लेकर घर में विवाद होता रहता था।

क्यों परिवार को खत्म कर की आत्महत्या

सीतापुर एसपी चक्रेश मिश्रा  के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे जानकारी मिली की थाना रामपुर के पालापुर में 45 साल के अनुराग ने अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। मरने वालों में किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे अनुराग सिंह की पत्नी प्रियंका (40), तीन बच्चे अरना (12), अरवी (7), आद्विक (8) और 62 साल की मां सावित्री सिंह हैं। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक अनुराग सिंह शराब का आदी था और मानसिक तनाव में रहता था। ये भी पढ़ें- आज 11 बजे पूजा… 1 बजे PC और शाम को मेगा रोड शो करेंगे केजरीवाल, SC ने 1 जून तक दी है अंतरिम जमानत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts