PlayBreaking News

SIR Duty :चुनाव ड्यूटी में कर्मचारी की मौत पर 15 लाख की अनुग्रह राशि, तो SIR में क्यों नहीं?

SIR की ड्यूटी के दौरान कई BLO की तनाव के कारण मौत होने के मामले सामने आए हैं। यह भी चुनाव का एक काम है, लेकिन इसे चुनाव ड्यूटी की तरह नहीं माना जा रहा। चुनाव ड्यूटी में कर्मचारी की मौत पर 15 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है, लेकिन SIR का काम करने के दौरान मौत होने पर कोई आर्थिक मदद का प्रावधान नहीं है।
Follow on Google News
चुनाव ड्यूटी में कर्मचारी की मौत पर 15 लाख की अनुग्रह राशि, तो SIR में क्यों नहीं?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मनीष दीक्षित, भोपाल। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में लगे मंडीदीप के BLO रमाकांत पांडे (45) की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि वे चार रात से सो नहीं पाए थे। अधिकारियों के फोन और सस्पेंड होने के डर से तनाव में थे। रीवा के पुष्पराज नगर में भी सोमवार को BLO विजय पांडे की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि कई दिनों से हल्का बुखार था, बावजूद नोडल अधिकारी समय पर काम पूरा करने का दबाव बना रहे थे। राजधानी के एक सेंटर में तो सर्वे में लगे कर्मियों को बंधक बनाने की सूचना है।

    देशभर में 18 BLO की मौत

    SIR के तनाव में राजस्थान, गुजरात सहित देशभर में डेढ़ दर्जन BLO की मौत हो चुकी है। इनमें से 5 मप्र के हैं। BLO का कहना है, SIR का काम बेहद तनाव वाला है। इस बीच मप्र पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ समेत तमाम संगठनों ने मांग उठाई है कि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के निधन पर 15 लाख की अनुग्रह राशि मिलती है। SIR चुनावी ड्यूटी का हिस्सा है, लेकिन यह लाभ नहीं दिया जा रहा है।

    BLO की मौत, सभी में परिवार ने तनाव बताया

    • हरिओम बैरवा, सवाई माधोपुर (राजस्थान): हार्ट अटैक, परिवार ने SIR का दबाव बताया।
    • नमिता हंसदा, पश्चिम बंगाल: ब्रेन स्ट्रोक, परिवार ने कहा, काम का दबाव था।
    • शांति मुनी एक्का, जलपाईगुड़ी (प. बंगाल) :  आत्महत्या, SIR में काम के दबाव का आरोप।
    • अनीश जॉर्ज, कन्नूर (केरल): आत्महत्या, परिवार ने SIR के दबाव को कारण बताया।)
    • उषा सोलंकी, वडोदरा (गुजरात): हार्ट अटैक, परिवार ने लगाया काम के दबाव का आरोप। 

    चुनाव ड्यूटी के दौरान घटना तो ये है प्रावधान

    • चुनाव ड्यूटी के दौरान निधन या विकलांगता पर कर्मचारी को अनुग्रह राशि का पात्र माना जाता है।
    • हिंसात्मक और आतंकी घटना में निधन पर 30 लाख तक और अन्य कारणों से मौत पर 15 लाख की अनुग्रह राशि मिलती है।
    • यह राशि राज्य सरकार और लोकसभा चुनाव होने पर केंद्र और राज्य संयुक्त रूप से आधी-आधी वहन करते हैं।

     

    कर्मचारी संघों ने यह कहा

    राज्य सरकार द्वारा सर्वे में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप एक विशेष वेतन वृद्धि स्वीकृत की जाए। बीएलओ घर-घर जाकर सुबह से शाम तक लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा उन पर अपने रूटीन कार्यों को भी पूरा करने का दबाव है। 

    राम विश्वास कुशवाहा, मप्र पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ 

     

    एसआईआर में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की मृत्यु होने पर 15 लाख और गंभीर बीमार होने पर सरकारी खर्च पर इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र और जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल को पत्र लिखा है।

    उमाशंकर तिवारी, महामंत्री, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल 

     

    समय सीमा में काम पूरा करने को लेकर बीएलओ पर भारी मानसिक दबाव है। हार्ट अटैक या अन्य कारणों से बीएलओ की असामयिक मौत होती है, तो परिवार को 50 लाख की राशि और उसके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान सरकार को तत्काल करना चाहिए।

     सतीश शर्मा, अध्यक्ष, मप्र शिक्षक कांग्रेस

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts