Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में 62 घंटे तक जल सत्याग्रह के बाद महिलाओं ने शुरू किया 'चिता आंदोलन'

सिंगरौली में रिलायंस पावर प्लांट सासन से जुड़ी मांगों को लेकर जल सत्याग्रह 62 घंटे से अधिक समय से जारी है। बुधवार को महिलाओं ने चिता आंदोलन शुरू किया। आंदोलनकारी राख निस्तारण, डैम क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने, मुआवजा, रोजगार, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
सिंगरौली में 62 घंटे तक जल सत्याग्रह के बाद महिलाओं ने शुरू किया 'चिता आंदोलन'
सिंगरौली में प्रदर्शनकारियों ने चिता आंदोलन शुरू किया

सिंगरौली। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा जल सत्याग्रह 62 घंटे से अधिक समय से जारी है। मामला सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 में स्थित रिलायंस पावर प्लांट, सासन से जुड़ी मांगों से संबंधित बताया जा रहा है। आंदोलनकारियों के अनुसार, उनकी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जल सत्याग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार से महिला आंदोलनकारियों ने चिता आंदोलन भी शुरू किया है।

डैम में राख नहीं डालें, एक किमी क्षेत्र घोषित हो सुरक्षित

आंदोलनकारियों की ओर से रिलायंस पावर प्लांट सासन से संबंधित डैम में राख डालने की प्रक्रिया रोकने, पहले से जमा राख के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, डैम के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और विस्थापित परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। इसके अलावा प्रभावित गांवों में पक्की सड़क, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, नियमित स्वास्थ्य शिविर, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी आंदोलनकारियों द्वारा रखी गई है। विस्थापित परिवारों की समस्याओं की नियमित सुनवाई और उनके निराकरण की मांग भी शामिल है।

/img/89/1789046078652

महिलाओं ने संभाली कमान

आंदोलन में शामिल महिलाओं के अनुसार, अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जल सत्याग्रह के बाद अब चिता आंदोलन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल: 70 से ज्यादा फर्जी पासपोर्ट जारी, असम तक फैला नेटवर्क; दो आरोपी गिरफ्तार

विधायक बोले-मिलकर बात कीजिए

जल सत्याग्रह और चिता आंदोलन के संबंध में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह से प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क किया गया तो विधायक ने मिलकर बात कीजिए कहा और इसके बाद फोन कट कर दिया गया। मामले पर विधायक की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी।

/img/89/1789046096423

‘आंदोलनकारियों ने लिखित मांग नहीं की’

आंदोलनकारियों की ओर से अभी तक कोई ज्ञापन अथवा लिखित मांग प्रस्तुत नहीं की गई है। फिर भी तहसीलदार लगातार आंदोलनकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें समझाइश दी जा रही है। 

-गौरव बैनल, कलेक्टर, सिंगरौली

ये भी पढ़ें: पन्ना में मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने 47 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गिरफ्तार

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts