Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेशेंस, रिस्क और दिल से गाया हर गीत है खास, भोपाल पहुंचे सिंगर गजेंद्र वर्मा ने सुनाई अपनी दास्तान 

पेशेंस, रिस्क और दिल से गाया हर गीत है खास, भोपाल पहुंचे सिंगर गजेंद्र वर्मा ने सुनाई अपनी दास्तान 
अगर जिंदगी में आगे बढ़ना है तो धैर्य और जोखिम उठाना जरूरी है। ये शब्द है फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर गजेंद्र वर्मा के। पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट से खास बातचीत में गजेंद्र ने अपनी जर्नी और स्ट्रगल के कई किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट होने के नाते उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। गजेंद्र ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में छोटे-मोटे शोज किए, पैसों की कमी थी लेकिन सीखने की भूख थी।  गजेंद्र ने आगे कहा कि काम के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि उन्होंने रिस्क लिया, पेशेंस रखा और आज उसी का नतीजा है कि लोग उनके गाने सुनते हैं और पसंद करते हैं।

ये गाना अपनी एक्स के लिए लिखा था- गजेंद्र वर्मा

उनके सुपरहिट सॉन्ग ‘तेरा घाटा’ को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैंने ये गाना अपनी एक्स के लिए लिखा था, ये रियल लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड है। जब गाना रिलीज हुआ तो सोचा नहीं था कि इतना वायरल होगा। लेकिन इस बात की खुशी है कि लोग इससे खुद को जोड़ पाए। मेरे लिए यह सबसे बड़ी बात थी कि मेरी लिखी लाइनों को लोग महसूस कर सके।’

रहने के लिए परफेक्ट है भोपाल- गजेंद्र वर्मा

इसके साथ उन्होंने अपने एक और चर्चित प्रोजेक्ट 'एम्पटीनेस' को अपनी कहानी बताया और शेयर किया कि एक वक्त पर उसकी स्क्रिप्ट लीक हो गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहे। आखिर में भोपाल को लेकर गजेंद्र ने कहा, ‘मेरे कुछ दोस्त यहां रहते हैं, और ये शहर रहने के लिए एकदम परफेक्ट है। मुझे भोपाल की लेक बहुत पसंद है, हर बार यहां आकर एक अलग शांति महसूस होती है।’

स्पोर्ट्स खेलने काफी पसंद 

जब हमने उनसे पूछा कि म्यूजिक से अलग क्या करना पसंद है, तो उन्होंने बताया कि उन्हें आउटडोर गेम्स बहुत पसंद हैं, लेकिन समय की कमी की वजह से खेलना नहीं हो पाता। वहीं, वीडियो गेम्स के भी वो बड़े शौकीन हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी को एक गाने में समेटा और वह गाना है-  ‘यूं ही चला चल राही…’ ये भी पढ़ें- सल्फास खाने से एक बुजुर्ग की मौत, लिव-इन पार्टनर पर लगा हत्या का आरोप, जांच में जुटी भोपाल पुलिस
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts