PlayBreaking News

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ पर हुए हमले पर उठाए सवाल, कहा- 5 दिनों में ही फिट होना कमाल है !

Follow on Google News
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ पर हुए हमले पर उठाए सवाल, कहा- 5 दिनों में ही फिट होना कमाल है !
मुंबई। शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम ने सैफ अली खान की रिकवरी पर सवाल उठाए हैं। संजय निरुपम का कहना है कि सैफ पर चाकू से 6 वार किए गए। यहीं तक कि एक ढाई इंच चाकू का टुकड़ा उनकी पीठ के अंदर घुसा। सैफ महज पांच दिन के भीतर ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए और लगभग उछलते हुए अपने घर वापस आए। उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्हें कुछ हुआ ही नहीं। मंगलवार को ही एक्टर सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चर्ज हो गए हैं।

पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने अपने सोशल मीडिया हेंडल X पर पोस्ट कर लिखा। डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में ढाई इंच अंदर तक चाकू घुसा था, जो 6 घंटे ऑपरेशन करने के बाद निकाला गया। यह सब 16 जनवरी को हुआ। उन्होंने लिखा कि आज 21 जनवरी है। पांच दिन के भीतर ही अस्पताल से निकलते ही इतना फिट होना कमाल की बात है। पुलिस ने तीन दिन में तीन अलग-अलग लोगों को हिरासत में लिया है। क्या जैसा दावा किया जा रहा है, आरोपी सचमुच बांग्लादेशी नागरिक है। पुलिस की जांच पर शक हो रहा है। क्या यहां कोई बड़ी साजिश चल रही है। पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। यह समझने के लिए और अधिक स्पष्टता की आवश्यकता है कि वास्तव में क्या हो रहा है।

हॉस्पिटल के सीसीटीवी फोटोज गायब- निरुपम

उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सैफ जल्द ही ठीक हो जाएं। उन पर हुए हमले ने पुरे शहर पर असर डाला है। सरकार की कार्यक्षमता पर सवाल खड़ हो रहे हैं। निरुपम ने दावा किया कि अस्पताल वालों का कहना है सैफ खून से लथपथ हालत में हॉस्पिटल पहुंचे थे। जब हम सीसीटीवी फोटेज चैक करने पहुंचे तो फोटेज गायब थे। क्या कोई नाबालिग बच्चा खून से लथपथ हालत में अपने पिता को अस्पताल ले जा सकता है। बता दें, 16 जनवरी की रात करीब 3 बजे एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आपर्टमेंट पर चाकू से हमला किया गया था। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अब एक्टर की हालात में सुधार है। मंगलवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये भी पढे़ं- ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में एलन मस्‍क पर नाजी सैल्‍यूट करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts