अमेरिका ने बंद किया ऑपरेशिन फ्रीडम :ईरान बोला ट्रंप को पीछे हटना पड़ा, वे होर्मुज को खुलवाने में नाकाम रहे

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात अचानक ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने की घोषणा की जिसमें अमेरिका ने सोमवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह ऑपरेशन रोकने की अपील की गई थी। ईरान के साथ समझौते को लेकर बात आगे बढ़ी है, इसलिए यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Bengal Election: डोनाल्ड ट्रंप ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत की पीएम मोदी को दी बधाई, बंगाल में पहली बार खिला कमल
ईरान- ये हमारी बड़ी जी, ट्रंप पीछे हटे
उधर ईरान के सरकारी मीडिया ने इसे अपनी जीत बताया। उनका कहना है कि ट्रम्प को पीछे हटना पड़ा क्योंकि वो इस रास्ते को खुलवाने में नाकाम रहे। अमेरिका इस ऑपरेशन के तहत सोमवार को 2 और मंगलवार को सिर्फ 1 जहाज सुरक्षित निकाल पाया था। जबकि जंग से पहले हर दिन होर्मुज से औसतन 130 जहाज गुजरते थे।
अमेरिका भले ही सैन्य अभियान खत्म करने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी स्थिति अभी भी पूरी तरह शांत नहीं दिख रही। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
यह भी पढ़ें: Predator: 15 फीट लंबे और 500 किलो के मगर के पेट से मिले लापता होटल मालिक के अवशेष! उसके पेट से 6 जोड़ी जूते भी मिले
कब क्या हुआ
- अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, जो करीब 38 दिनों तक चली। इस दौरान हजारों ठिकानों पर हमले किए गए।
- इसके बाद अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालना था।
- हालांकि, इस ऑपरेशन के शुरू होते ही ईरान ने कड़ा रुख अपनाया। उसने चेतावनी दी कि उसकी अनुमति के बिना कोई जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर सकता। इसके तुरंत बाद ईरान ने दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर हमला किया और UAE में मिसाइल व ड्रोन अटैक भी किए।
जहाजों की आवाजाही पर असर
जंग से पहले हर दिन होर्मुज से करीब 130 जहाज गुजरते थे, लेकिन अब स्थिति काफी बदल चुकी है। अमेरिका सोमवार को सिर्फ 2 और मंगलवार को 1 जहाज को ही सुरक्षित निकाल पाया। इससे साफ है कि समुद्री रास्ता अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हुआ है।
24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
1. UN में अमेरिका का प्रस्ताव
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नया प्रस्ताव पेश किया है। इसमें ईरान से जहाजों पर हमले, समुद्र में माइंस बिछाने और टोल वसूली बंद करने की मांग की गई है।
2. UAE पर लगातार हमले
ईरान ने दूसरे दिन भी UAE पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हालांकि UAE का दावा है कि उसके डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया।
3. अमेरिकी वॉरशिप की तैनाती
अमेरिका ने USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश वॉरशिप को होर्मुज भेजा है। इसका उद्देश्य फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालना और क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है।
4. भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
फुजैराह हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए, जिस पर भारत ने नाराजगी जताई है। भारत ने सभी पक्षों से हिंसा रोकने और नागरिकों को निशाना न बनाने की अपील की।
5. चीन और कंपनियों पर दबाव
अमेरिका ने ईरान से व्यापार करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध की चेतावनी दी है। इसके जवाब में चीन ने नया कानून बनाकर अपनी कंपनियों को सुरक्षा देने की कोशिश की है।
जंग खत्म हो चुकी- अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि जंग खत्म हो चुकी है और अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल कर चुका है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल हमले अब भी जारी हैं और होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के दावे जारी हैं। इस तनाव का असर तेल बाजार पर भी साफ दिख रहा है। इराक ने वैश्विक खरीदारों को सस्ते दाम पर तेल देने का ऑफर दिया है, जिससे बाजार में अस्थिरता और बढ़ सकती है।











