PlayBreaking News

AFRC सॉफ्टवेयर के जरिए तय करेगी प्रोफेशनल कोर्स की फीस

अब एडमिशन एंड फीस रेगुलेशन कमेटी (AFRC) प्रोफेशनल कोर्स की फीस तक करने के लिए सॉफ्टवेयर की मदद लेगी। करीब 1200 प्रोफेशनल कॉलेजों की आगामी तीन सत्र 2026-27, 2027-28 और 2028-29 की फीस निर्धारित की जाएगी। इससे समय की बचत होगी। प्राइवेट कॉलेजों को 31 मार्च तक फीस वृद्धि का प्रस्ताव जमा करना है।
Follow on Google News
AFRC सॉफ्टवेयर के जरिए तय करेगी प्रोफेशनल कोर्स की फीस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। एडमिशन एंड फीस रेगुलेशन कमेटी (AFRC) ने करीब 1200 प्रोफेशनल कॉलेजों की आगामी तीन सत्र 2026-27, 2027-28 और 2028-29 की फीस निर्धारित करने के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें कॉलेजों की फीस निर्धारित करने के लिए सभी मापदंड तैयार किए जा रहे हैं। कॉलेजों द्वारा जैसे ही ऑनलाइन आवेदन जमा होगा। सॉफ्टवेयर स्वयं से ही फीस निर्धारित करने वाले कंटेंट का पिक करेगा और फीस निर्धारित कर कमेटी के सामने प्रस्तुत कर देगा। इससे समय की बचत होगी।

    पिछले साल भी थी तैयारी, लेकिन लागू नहीं हो सका

    फीस कमेटी ने आगामी तीन सत्र 2026-27, 2027-28 और 2028-29 की फीस निर्धारित करने के लिए अपना सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। हालांकि गत वर्ष सॉफ्टवेयर से फीस निर्धारित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते साफ्टवेयर तैयार नहीं हो सका था। अब सॉफ्टवेयर से फीस तय की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों की संख्या, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन, सैलरी क्लैंप, अन्य मदों के खर्चे जैसे बिजली, पानी, कर्मचारियों के वेतन। अब जैसे कॉलेज अपने फीस निर्धारित करना प्रस्ताव कमेटी में ऑनलाइन देगा। वैसे ही सॉफ्टवेयर कॉलेज के प्रस्ताव से सभी खर्चों को उठा लेगा और कैल्क्यूलेट कर लेगा। इसके बाद वह फीस निर्धारित कर देगा। वहीं दूसरी तरफ सीए द्वारा कॉलेजों के प्रस्ताव और बैलेंस शीट को देखकर फीस निर्धारित की जाएगी।

    सबसे पहले उच्च शिक्षा के कॉलेजों की फीस होगी तय

    फीस कमेटी ने फीस निर्धारित करने के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा कराना शुरू कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। फीस कमेटी को वर्तमान में करीब 1200 कालेजों की फीस निर्धारित करना है। इसमें सबसे पहले उच्च शिक्षा विभाग में आने वाले कालेजों की फीस निर्धारित की जाएगी। इसमें बीसीआई के एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम और एनसीटीई के बीएड, बीपीएड, एमएड, एमपीएड, बीएससीबीएड और बीएबीएड शामिल है। उक्त कोर्स की काउंसलिंग जून में ही शुरू हो जाती है। इसलिए फीस कमेटी पहले उक्त कॉलेजों के कोर्स की फीस निर्धारित करेगा। इसके बाद इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फामेर्सी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट की फीस निर्धारित हो सकेगी। अंत में मेडिकल और नर्सिंग कालेजों की फीस निर्धारित की जाएगी।

    मान्यता, संबद्धता और बैलेंस शीट जरूरी

    आगामी तीन सत्रों की फीस निर्धारित करने आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फीस तय कराने के लिए कॉलेजों को मान्यता, संबद्धता और सीए की बैलेंस शीट अनिवार्य है। कॉलेजों की फीस का आंकलन सॉफ्टवेयर से करने की व्यवस्था की जा रही है।

    रविंद्र आर. कान्हेरे अध्यक्ष, AFRC

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts