Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरे निशान में हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 66.73 अंक ऊपर, निफ्टी में 11.70 अंक की बढ़त 

हरे निशान में हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 66.73 अंक ऊपर, निफ्टी में 11.70 अंक की बढ़त 

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम दिन की शुरुआत हरे निशान में हुई। सेंसेक्स और निफ्टी ने सुबह की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन बाद में दोनों इंडोक्सों में दबाव देखने को मिला। सुबह 9.45 बजे बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 66.73 अंकों की बढ़त के साथ 80,147.30 के स्तर पर है, जबकि एनएसई का निफ्टी 11.70 अंक की बढ़त के साथ 24,512.60 के स्तर पर है। आज सुबह सेंसेक्स 80,010.83 अंक पर बढ़त के साथ खुला और कुछ ही देर में 80,277.68 अंक के स्तर तक चला गया। यहां पर सेलर्स के दबाव की वजह से गिरावट शुरू हो गई और यह गिरकर 79,944.67 के स्तर पर आ गया। लेकिन बाद में फिर बायर सक्रिय हुए और इंडेक्स इस समय 66.73 अंकों की बढ़त में हैं। यही हाल निफ्टी का रहा। निफ्टी आज सुबह 44 अंकों की गिरावट के साथ 24,466.70 अंक पर खुला। इसके बाद 24,564.35 तक गया। 

ये भी पढ़ें: आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए गए आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल 

मिश्रित रहा सेक्टोरल प्रदर्शन

सेक्टोरल प्रदर्शन मिश्रित रहा। एफएमसीजी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि ऑटो सेक्टर दबाव में दिखा। बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में बढ़त दर्ज हुई, लेकिन मेटल, एनर्जी और रियल्टी सेक्टर में कमजोरी ने बाजार की गति को प्रभावित किया। इस बीच, कॉरपोरेट जगत से कई अहम खबरें आईं हैं। मास्टरकार्ड और इन्फोसिस के बीच साझेदारी की घोषणा हुई है, जिसका उद्देश्य सीमा-पार भुगतान प्रणाली को और अधिक मजबूत और तेज बनाना है। हालांकि, शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में   इन्फोसिस के शेयरों में मामूली दबाव देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: रिलायंस की एजीएम आज, हो सकती है जियो व रिलायंस रिटेल के आईपीओ की टाइमलाइन को लेकर बड़ी घोषणा

यस बैंक में 16,000 करोड़ डालेगा एसएमबीसी 

दूसरी ओर, ईटरनल लिमिटेड के शेयरों में ब्लॉक डील के चलते हल्की गिरावट देखी गई, जहां 66.8 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ। बैंकिंग सेक्टर में बड़ी खबर यस बैंक से जुड़ी रही। जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प (एसएमबीसी) ने यस बैंक में 16,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है। यह निवेश इक्विटी और डेब्ट दोनों रूपों में होगा। इस डील के तहत एसएमबीसी मौजूदा शेयरधारकों से 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा नियामक स्वीकृति पर निर्भर है। इस निवेश से यस बैंक की बैलेंस शीट मज़बूत होगी और उसकी वित्तीय स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...

Latest Posts