Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शाह मानहानि केस :राहुल बोले- राजनीतिक साजिश के तहत मामला दर्ज, सबूत के कोई ठोस आधार नहीं

शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे कार में बैठकर सुल्तानपुर स्थित कोर्ट गए। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया।
राहुल बोले- राजनीतिक साजिश के तहत मामला दर्ज, सबूत के कोई ठोस आधार नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रामपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में यूपी के सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। जहां उनके वकील का कहना है कि राहुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है और इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।

    जज को हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिखे राहुल

    कोर्ट में पेशी के दौरान राहुल गांधी ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और सुनवाई पूरी होने पर धन्यवाद भी कहा। जज द्वारा सफाई देने के सवाल पर राहुल ने सहमति जताई। वे करीब 20 मिनट तक कोर्ट में मौजूद रहे, जिसके बाद कार्यवाही पूरी हुई। अब इस केस की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। 

    मोची की दुकान पर भी पहुंचे

    कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर में रामचेत मोची की दुकान पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने मोची की पोती श्रद्धा को गोद में लिया और उसके पैर में लगी चोट को देखकर हालचाल पूछा। परिवार ने बताया कि बच्ची की चोट अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।

    इस पर राहुल गांधी ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से बच्ची के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने को कहा। उल्लेखनीय है कि रामचेत मोची की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। करीब डेढ़ साल पहले राहुल गांधी ने उनकी दुकान पर बैठकर जूते सिले थे और बाद में उनकी मदद के लिए सिलाई मशीन भी भिजवाई थी।

    राहुल ने कार्यकर्ताओं द्वारा हार नहीं पहना

    शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे कार में बैठकर सुल्तानपुर स्थित कोर्ट गए। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने मना कर दिया। कोर्ट से बाहर निकलते समय समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दूसरे गेट से बाहर निकाला।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts