Sehore Accident :सीहोर में आष्टा-शुजालपुर रोड पर ट्रक-बुलेरो की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

सीहोर। जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर सोमवार को ट्रक और 'बोलेरो' वाहन के बीच भिड़ंत होने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि 'बोलेरो' वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजगढ़ के भियापुरा के रहवासी थे मृतक
पार्वती के थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजगढ़ जिले के भियापुरा के इंदर सिंह और राजाराम के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे, जो एक मानसिक रूप से एक अस्वस्थ व्यक्ति का उपचार कराने जा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने की मदद
दुर्घअना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव : चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा बने नए महासचिव












