🌤️
--Bhopal, India

सीहोर में अतिवृष्टि से तबाही: पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, निजी खर्च से जरूरतमंदों को देंगे अनाज

सीहोर जिले में मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा हुए बाढ़ और जलभराव के हालात के बीच विधायक सुदेश राय बुधवार को खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने श्यामपुर सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों और ग्रामीणों से सीधे उनकी परेशानियां जानीं। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद मिलीं तो कहीं बारिश का पानी घरों में घुस गया।
Follow on Google News
सीहोर में अतिवृष्टि से तबाही: पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, निजी खर्च से जरूरतमंदों को  देंगे अनाज
सीहोर में अतिवृष्टि से तबाही: पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने श्यामपुर, झड़खेड़ा, छतरी, चरनाल, अहमदपुर, सारथी, हटियाखेड़ा, बनखेड़ी, हसनपुर, तिलोनिया, निवारिया, बिछिया, काकूखेड़ी, हिनौती, सतोनिया, छापरी, सेमरा दांगी, सिराड़ी, पानबिहार घाट, पलासी सहित अनेक गांवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरपंचों के साथ प्रभावित परिवारों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बारिश से हुए नुकसान और जलभराव की समस्याएं विधायक के सामने रखीं।

पहले प्रतिनिधि भेजा, फिर खुद पहुंचे मैदान में

अति आवश्यक कार्य से शहर से बाहर होने के कारण बारिश से तबाही की सूचना मिलते ही विधायक ने मंगलवार को अपने प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को विधायक खुद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांवों में पहुंचे और मौके पर नुकसान का निरीक्षण किया। खेतों में जाकर उन्होंने सोयाबीन, मक्का, धान, फूल, फल और सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान को देखा।

हरदा: सीपीसीटी के खिलाफ लिपिकों का मंत्रालय के सामने प्रदर्शन, अनुकम्पा नियुक्ति और समान वेतन की मांग

निजी खर्च से जरूरतमंदों को मिलेगा अनाज

बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित उन परिवारों की चिंता करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिन लोगों के सामने भोजन का संकट है, उन्हें तत्काल राहत दी जाएगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर उनके कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। इन जरूरतमंद परिवारों को विधायक के निजी खर्च से अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।

Breaking News

फसल बर्बादी का होगा सर्वे, मुआवजे का भरोसा

किसानों की बर्बाद हुई फसलों को लेकर विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोयाबीन सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का सटीक और शत-प्रतिशत आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार पर्याप्त मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा हो चुकी है और सरकार किसानों, आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

टूटे मकानों का भी होगा आकलन

अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर मकानों के क्षतिग्रस्त और धराशायी होने की जानकारी मिलने पर विधायक ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। उन्होंने प्रशासनिक अमले को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों का भी तत्काल सर्वे कराया जाए और पात्र परिवारों को नियमानुसार पर्याप्त मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि आपदा के कारण जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत पहुंचाना प्राथमिकता है।

पानी निकासी की व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश

विधायक सुदेश राय ने राजस्व, पुलिस, जनपद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में पानी घुसा है, वहां जलभराव के मुख्य कारणों का पता लगाया जाए और तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शादी का वादा, फिर दूसरी लड़की से सगाई! 18 साल की युवती की मौत के मामले में युवक पर केस

कॉलोनाइजर ने बंद की पुलिया, खेतों में भरा पानी

दोराहा क्षेत्र में हाईवे के पास कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर द्वारा पानी निकासी की पुलिया बंद किए जाने की शिकायत भी विधायक के सामने पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया बंद होने से बारिश का पानी निकल नहीं पाया और आसपास के किसानों के खेतों में भर गया। इससे खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ और क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

मौके पर पहुंचे, खुलवाई बंद पुलिया

शिकायत मिलने पर विधायक सुदेश राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिया बंद होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल पानी निकासी का रास्ता खुलवाया, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

विधायक बोले-आपदा में जनता की सेवा ही कर्म और धर्म

विधायक सुदेश राय ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, आपदा के समय जनता की सेवा करना मेरा कर्म और धर्म दोनों है। किसी भी पीड़ित को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रभावित परिवारों की मदद करने और जलभराव सहित अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार। ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्र...Read More

icon

Latest Posts