PlayBreaking News

Sawan Somwar Vrat 2025 : अगर गलती से टूट जाए सावन सोमवार व्रत, तो क्या करें? जानें कैसे मिलेगी क्षमा और पुण्यफल

Follow on Google News
Sawan Somwar Vrat 2025 : अगर गलती से टूट जाए सावन सोमवार व्रत, तो क्या करें? जानें कैसे मिलेगी क्षमा और पुण्यफल

Sawan Somwar Vrat 2025। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन साल का पांचवां महीना होता है और यह भगवान शिव को समर्पित माना गया है। इस साल सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस महीने में खासकर सोमवार के दिन व्रत रखकर शिव की आराधना करने का विशेष महत्व है।

गलती से व्रत टूट जाए तो क्या करें?

कई बार सावन सोमवार व्रत के दौरान जाने-अनजाने में कोई भूल हो जाती है या व्रत टूट जाता है। ऐसे में मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शास्त्रों में ऐसे हालात के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं।

  1. भगवान से क्षमायाचना करें

अगर पूजा या व्रत में कोई गलती हो जाए तो सबसे पहले भगवान शिव से हाथ जोड़कर क्षमा मांगें। ईश्वर करुणामय हैं और सच्चे मन से क्षमा मांगने पर वे भूलों को माफ कर देते हैं।

  1. व्रत का दोबारा संकल्प लें

अगर व्रत दिन के पहले हिस्से में टूट जाए तो उसी दिन या अगले दिन दोबारा व्रत का संकल्प लें और पूरा करें। इसे शास्त्रों में प्रायश्चित व्रत कहा गया है।

  1. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

शिव पुराण के अनुसार, व्रत टूटने की स्थिति में महामृत्युंजय मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपकी भूल को क्षमा कर देते हैं।

  1. दान करें

गलती से व्रत टूट जाए तो किसी गरीब या जरूरतमंद को अपनी क्षमता अनुसार दान करें। मंदिर में भी दान कर सकते हैं। शास्त्रों में दान को दोष निवारण और मानसिक शांति पाने का उत्तम उपाय माना गया है।

अगर सावन सोमवार व्रत में कोई गलती हो जाए तो परेशान न हों। भगवान शिव भाव के भूखे हैं। सच्चे मन से की गई क्षमायाचना, मंत्र जाप और दान से व्रत का पुण्य फल बना रहता है और दोष भी दूर हो जाते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts