सतना के नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने संभाला पदभार, मैहर में मां शारदा का लिया आशीर्वाद
सतना जिले के नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सबसे पहले मैहर में मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सुबह 11 बजे कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सतना का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान कलेक्टर अजय कटेसरिया भी उपस्थित थे। बता दें कि सतना में पदभार ग्रहण करने वाले नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा मुरैना व हरदा में भी कलेक्टर रह चुके हैं।
[caption id="attachment_12731" align="aligncenter" width="600"]
नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मैहर में मां शारदा के दर्शन करने उपरांत सतना कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।[/caption]
नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मैहर में मां शारदा के दर्शन करने उपरांत सतना कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।[/caption]












