Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद बड़ा फेरबदल : सत शर्मा बने BJP के प्रदेश अध्यक्ष, रविंदर रैना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए

जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद बड़ा फेरबदल : सत शर्मा बने BJP के प्रदेश अध्यक्ष, रविंदर रैना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने बड़ा बदलाव किया है। रविंदर रैना को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के पद से हटाकर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। वहीं सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से दोनों नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

सत शर्मा के बारे में जानें

  • सत शर्मा को दूसरी बार जम्मू कश्मीर बीजेपी की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वह 2014-2018 तक जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • सत शर्मा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उनका जन्म जम्मू के एक डोगरा ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • सत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा 2014 में 25 सीटें जीती थी।
  • उन्होंने 1981 में जम्मू यूनिवर्सिटी के जीजीएम साइंस कॉलेज से बीएससी किया।
  • 1986 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट के फेलो बने।
  • 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीते। बीजेपी-पीडीपी सरकार में वह मंत्री भी रहे
  • इस सरकार में सत शर्मा 40 दिनों के लिए हाउसिंग और डेवलपमेंट विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे।

रविंद्र रैना को मिली हार की सजा?

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दौरान रविंदर रैना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके ही नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा, लेकिन रैना खुद भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वे 7819 वोट से हार गए। हार के बाद से चर्चा थी कि, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

J-K में नेशनल कॉन्फ्रेंस की  सरकार

जम्मू कश्मीर में इस बार 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल कर सरकार बनाई है। उमर अब्दुल्ला प्रदेश के सीएम बने। चुनाव में NC को 42 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 6 सीटें गईं.। वहीं भाजपा को 2014 के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटें मिलीं। भाजपा ने 29 सीटों पर जीत हासिल की। ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir : श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर… जिस घर में आतंकी फंसे थे उसे जवानों ने आग लगा दी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts