PlayBreaking News

Delhi Crime:बीच में मत आना' की चेतावनी के बाद बरसीं गोलियां, दिल्ली मर्डर केस में क्या है पूरा सच ?

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। चार बाइक सवार बदमाशों ने एक ट्रक मालिक पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
Follow on Google News
बीच में मत आना' की चेतावनी के बाद बरसीं गोलियां, दिल्ली मर्डर केस में क्या है पूरा सच ?

इस हमले में बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और लोहे की रॉड से भी हमला किया। मृतक अपना ट्रक लेने के लिए मौके पर पहुंचा था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। 

सुबह-सुबह गोलियों से गूंजा इलाका

कुछ ही देर में गोलियों की आवाज ने पूरे इलाके को हिला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 बजे चार युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने आते ही एक व्यक्ति को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से आसपास मौजूद लोग घबरा गए। 

ये भी पढ़ें: MP News : सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में घुसा अजगर, मरीजों और स्टाफ में मचा हड़कंप

ट्रक लेने पहुंचे शख्स की हत्या 

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नियमित रूप से अपना ट्रक उसी जगह पर खड़ा करता था। रोज की तरह वह अपना ट्रक लेने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया और सीधे हमला बोल दिया।

रॉड से भी किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों के पास केवल हथियार ही नहीं बल्कि लोहे की रॉड भी थीं। आरोपियों ने पहले कई राउंड फायरिंग की और फिर रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: सिवनी : कलेक्टर ने एक ही थाली में बच्चों संग खाया खाना, खिलाने से पहले खुद स्वाद चखकर पूछा तीखा तो नहीं

चार से पांच राउंड की फायरिंग 

गोलियों की लगातार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही है। हालांकि हमलावरों के हाथों में हथियार देखकर कोई भी उनके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना के बाद पूरे इलाके में डर माहौल है। 

आरोपी मौके से हुए फरार 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि जब लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यह उनके परिवार का मामला है और कोई हस्तक्षेप न करे। इसी वजह से पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts