PlayBreaking News

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में 16 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट

Follow on Google News
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में 16 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, मैनपुरी से डिंपल यादव को टिकट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में 16 प्रत्याशियों के नामों की मंगलवार को घोषणा कर दी। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर यह सूची जारी की है, जिसमें संभल सीट से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य और बदायूं से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सपा ने यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें की ऑफर

सपा की ओर से यह सूची ऐसे समय जारी की गई है जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें ऑफर की थीं। बीते दिनों ही यूपी में INDIA ब्लॉक के तहत सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था जिसके तहत रालोद को 7 सीटें देने का ऐलान सपा अध्यक्ष ने किया था। हालांकि, इस सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद यूपी में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बन गया था। इस बीच अब अखिलेश यादव ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट

  1. संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
  2. फिरोजाबाद से अक्षय यादव
  3. मैनपुरी से डिंपल यादव
  4. एटा से देवेश शाक्य
  5. बदायूं से धर्मेंद्र यादव
  6. खीरी से उत्कर्ष वर्मा
  7. धौरहरा से आनंद भदौरिया
  8. उन्नाव से अनु टंडन
  9. लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
  10. फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य
  11. अकबरपुर से राजारमपाल
  12. बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल
  13. फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
  14. अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा
  15. बस्ती से राम प्रसाद चौधरी
  16. गोरखपुर से काजल निषाद
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात, गडकरी बोले- MP में किसानों का निर्यात और पर्यटन बढ़ेगा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts